Brahma Kumaris Gangotri vihar
हारमनी इन रिलेशंस – द ट्रू लव विषय पर कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाव द्वारा युथ फ़ॉर ग्लोबल पीस राष्ट्रीय प्रोजेक्ट 2021 के अंतर्गत फरवरी माह की थीम हारमनी इन रिलेशंस – द ट्रू लव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाव द्वारा युथ फ़ॉर ग्लोबल पीस राष्ट्रीय प्रोजेक्ट 2021 के अंतर्गत फरवरी माह
की थीम स्नेह पर 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर ब्रह्माकुमारीज इंदौर गंगोत्री विहार द्वारा युवाओं के लिए
हारमनी इन रिलेशंस – द ट्रू लव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसका उद्घाटन ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी, ब्रह्मा कुमारी ललिता दीदी तथा
माननीय कमल सेठी जी प्रखर प्रवक्ता एवं समाजसेवी, माननीय पुरुषोत्तम गुप्ता जी आर एस एस के
क्षेत्रीय प्रमुख और प्रसिद्ध युवा गायक लवेश जैन जी द्वारा किया गया
सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने वैश्विक शांति एवं प्यार भरी दुनिया के नव निर्माण के लिए फरवरी माह की थीम स्नेह पर चार गति विधियां बताई- 1.स्वमं के लिए प्यार अर्थात अपने आप का ख्याल रखें।
2.लोगों के लिए प्यार अर्थात उन्हें धन्यवाद दे, क्षमा करें।
3.प्रकृति के लिए प्यार अर्थात प्रकृति के साथ चलें।
4.ईश्वर के प्रति प्यार तो ईश्वर को पत्र लिखें।
जब हम स्वयं को प्यार और सम्मान देंगे तो दूसरे भी हमें प्यार और सम्मान देंगे ,दीदी ने आगे बताते हुए कहा कि रोज सुबह हम अपने को सकारात्मक सुझाव दें तो हमारा जीवन बदल जाएगा। दीदी ने सभी को गहन राजयोग की अनुभूति कराई|
ब्रह्माकुमारिज का राजयोग मेडिटेशन बना मेरे हताश जीवन के कायाकल्प का आधार- ब्रह्माकुमार कमल भाई
कमल भाई ने अपने जीवन परिवर्तन का अनुभव सुनाते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी का राजयोग मेडिटेशन हमें ईश्वर से प्रेम पूर्ण संबंध जोड़ना सिखाता है जिससे हमारे बुरे संस्कारों का परिवर्तन करना आसान हो जाता है।
कुमारी परी ने सुंदर डांस प्रस्तुत किया, और भ्राता लवेश जैन जी ने अपने ईश्वरीय प्रेम से भरपुर गीत से सभी को सराबोर किया।
ओजस्वी वाणी की धनी ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी ने मंच संचालन किया और ब्रह्माकुमार राहुल भाई
ने प्रतिज्ञा कराई। कमल सेठीजी ने महापुरुषों द्वारा प्रेम पर दिए गए सन्देश से सभी श्रोताओ को
अवगत कराया।माननीय पुरुषोत्तम गुप्ता जी ने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को बताया और
उसे अपनाने का आग्रह किया।
Brahma Kumaris Gangotri vihar
कल्पतरुह वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज ज्ञानदीप भवन गंगोत्री विहार इंदौर में माननीय सांसद महोदय भ्राता शंकर लालवानी जी को सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी द्वारा पौधा भेंट कर शुभारंभ किया गया साथ में है पार्षद दीपक जैन, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, वार्ड संयोजक मुकेश खाटवा जी, एवं वरिष्ठ ब्रम्हाकुमारी प्रतिमा दीदी l कल्पतरू प्रोजेक्ट का परिचय देते हुए ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज की अभिनव पहल
75 दिन चलेगा अभियान
25 अगस्त को होगा समापन
5000 सेवाकेंद्रों पर चलेगा अभियान
50 हजार गीतापाठशालाओं पर भी होगा पौधारोपणमां प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मां प्रकृति हमें देतीं हैं। क्योंकि उनका काम है देना और सिर्फ देना। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी मां प्रकृति के संरक्षण के लिए अपना हाथ बढ़ाएं…चलो आज एक पौधा लगाएं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ब्रह्माकुमारीज ने अभिनव पहल की। कल्पतरुह पौधारोपण महाअभियान के माध्यम से देशभर में 40 लाख पौधारोपण करने का महान लक्ष्य रखा है। इस अभिनव पहल की शुरुआत पर्यावरण दिवस 5 जून से की जाएगी। इस वर्ष पर्यावरण दिवस को मनाते हुए 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। अभियान में ब्रह्माकुमारी•ा से जुड़े भाई-बहनें सहभागी बनेंगे और सभी 75 दिन तक एक-एक पौधा रोज लगाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत कल्पतरुह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत संस्थान के शांतिवन परिसर, मनमोहिनीवन, आनंद सरोवर, तपोवन आदि स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
प्रत्येक पौधे का 75 दिन तक रखेंगे खयाल
कल्पतरुह अभियान के तहत रोपे गए पौधे को संबंधित भाई-बहन 75 दिन तक रोज उसका ख्याल रखेंगे। उसे पानी-खाद आदि देंगे और संभाल करेंगे। सबसे बड़ी बात अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग एप के माध्यम से की जाएगी। पौधारोपण करने के बाद एप पर उसकी फोटो अपलोड की जाएगी। 5 जून से शुरू होकर अभियान का समापन 25 अगस्त को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर समापन किया जाएगा।
देशभर के सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा अभियान
कल्पतरुह अभियान ब्रह्माकुमारीज के देशभर में स्थित पांच हजार सेवाकेंद्र, 50 हजार गीतापाठशाला, रिट्रीट सेंटर, मेडिटेशन सेंटर और सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा। इसमें संस्थान से जुड़ीं समर्पित रूप से सेवाएं दे रहीं ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ यहां से जुड़े सदस्यगण भी भाग लेंगे। अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज के परिसर, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, नगर निगम, नगर परिषद, सामूहिक पार्क आदि स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
पंपलेट्स और ब्रोसर पर भी लगाए बीज
अभियान के तहत बनाए गए कागज के पंपलेट्स और ब्रोसर के साथ उसमें विभिन्न फलों और वृक्षों के बीज लगाए गए हैं ताकि इन कागजों को हम जब फाड़कर कहीं भी डाले तो उसमें से बीज अंकुरित होकर पौधा का रूप ले ले। इसे ध्यान में रखते हुए इन पपलेट्स को तैयार किया गया है।
मां प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। जितना हो सके सभी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को संजीवनी मिल सके। अभियान के तहत रोपे गए एक-एक पौधे की मॉनिटरिंग कल्पतरुह ऐप के माध्यम से की जाएगी।
प्रकृति को बचाने के लिए ही कल्पतरुह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 40 लाख पौधे देशभर में लगाए जाएंगे।
Brahma Kumaris Gangotri vihar
रक्षाबंधन के पावन पर्व 2021

रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं…..
रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं ,भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म-उपहार है l
इस पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर स्तिथ गंगोत्री विहार सेवा केंद्र में अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है ,जिसमें ब्रह्माकुमारी बहने परमात्म वरदानों से सजी ,कल्याणकारी राखी ,सर्वोच्च रक्षक परमपिता परमात्मा की याद में बाँधी
आज रक्षाबन्धन के दिन हम विश्व की हर आत्मा को राखी बांधते हैं और एक ही सात्विक इच्छा रखते हैं कि हर आत्मा को परमपिता का प्यार मिले –हर आत्मा बाबा का बच्चा बन कर अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त करे –सबका परमात्मा पिता के प्यार पर पूरा अधिकार है— हम सबके लिए दुआ करते हैं कि हर आत्मा परमात्मा से मन के तार जोड़ कर परमस्नेह -शान्ति तथा सुख का अनुभव करें।
पावन रक्षाबंधन पर्व की कुछ झलकियां …
ब्रह्मा कुमारीज, ज्ञानदीप भवन इंदौर
Brahma Kumaris Gangotri vihar
24 जून मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर में आयोजित कार्यक्रम

24 जून मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर में आयोजित कार्यक्रम