Connect with us

Brahma Kumaris Gangotri vihar

ब्रह्मा कुमारीज के ज्ञानदीप भवन ,गंगोत्री बिहार पंचकुइयां रोड इंदौर द्वारा 5 जून 2021 को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव
ब्रह्मा कुमारीज के ज्ञानदीप भवन ,गंगोत्री बिहार पंचकुइयां रोड इंदौर द्वारा आज 5 जून 2021 को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया
संपूर्ण विश्व में पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के लिए किए गए विशेष प्रयासों को देखते हुए “ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान” को UNEP मैं NGO के रूप में 2014 से पर्यवेक्षक का दर्जा (Observer Status) प्राप्त है,
ब्रह्मा कुमारीज की ही सहयोगी संस्थान कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का विशेष प्रयास कर रहा है
ब्रह्मा कुमारी ललिता दीदी ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी ने वातावरण में घटते ऑक्सीजन के कारण सांस लेने में हो रही परेशानियों के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया एवं दीदी ने बताया की बरगद पीपल और नीम के वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं जिसे लगाने के लिए दीदी ने प्रेरित किया। मंच का संचालन ब्रम्हाकुमारी प्रतिमा दीदी ने किया,
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पांचाल , पर्यावरण प्रेमी महेश चौहान ,चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेश गुप्ता जी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी शुभ भावना अर्पित किए

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों एवं सेवा केंद्र के भाई बहनों द्वारा संस्था के तीन वरिष्ठ दादी दादी जानकी जी, दादी गुलजार जी और यीशु दादी जी की स्मृति में तीन पौधे (बरगद, पीपल नीम) वृक्षारोपण किया गया
संस्था की ओर से ऑक्सीजन देने वाले पौधे निशुल्क वितरित किए गए, गिलोय का काढ़ा पिलाया गया ,
संस्था के भाई बहनों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गार्डन में बैठकर राजयोग मेडिटेशन द्वारा प्रकृति को शुद्ध संकल्पों का वाइब्रेशन दिया

Brahma Kumaris Gangotri vihar

कल्पतरुह वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीज  ज्ञानदीप भवन गंगोत्री विहार इंदौर में माननीय सांसद महोदय भ्राता शंकर लालवानी जी को सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी द्वारा पौधा भेंट कर  शुभारंभ किया गया साथ में  है पार्षद  दीपक जैन, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, वार्ड संयोजक मुकेश खाटवा जी, एवं वरिष्ठ ब्रम्हाकुमारी प्रतिमा दीदी l कल्पतरू प्रोजेक्ट का परिचय देते हुए ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में  ब्रह्माकुमारीज  की अभिनव पहल

देशभर में चलाया जाएगा पौधारोपण अभियान
फैक्ट-
05 जून से की जाएगी शुरुआत
75 दिन चलेगा अभियान
25 अगस्त को होगा समापन
5000 सेवाकेंद्रों पर चलेगा अभियान
50 हजार गीतापाठशालाओं पर भी होगा पौधारोपणमां प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मां प्रकृति हमें देतीं हैं। क्योंकि उनका काम है देना और सिर्फ देना। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी मां प्रकृति के संरक्षण के लिए अपना हाथ बढ़ाएं…चलो आज एक पौधा लगाएं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ब्रह्माकुमारीज ने अभिनव पहल की। कल्पतरुह पौधारोपण महाअभियान के माध्यम से देशभर में 40 लाख पौधारोपण करने का महान लक्ष्य रखा है। इस अभिनव पहल की शुरुआत पर्यावरण दिवस 5 जून से की जाएगी। इस वर्ष पर्यावरण दिवस को मनाते हुए 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। अभियान में ब्रह्माकुमारी•ा से जुड़े भाई-बहनें सहभागी बनेंगे और सभी 75 दिन तक एक-एक पौधा रोज लगाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत कल्पतरुह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत संस्थान के शांतिवन परिसर, मनमोहिनीवन, आनंद सरोवर, तपोवन आदि स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
प्रत्येक पौधे का 75 दिन तक रखेंगे खयाल
कल्पतरुह अभियान के तहत रोपे गए पौधे को संबंधित भाई-बहन 75 दिन तक रोज उसका ख्याल रखेंगे। उसे पानी-खाद आदि देंगे और संभाल करेंगे। सबसे बड़ी बात अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग एप के माध्यम से की जाएगी। पौधारोपण करने के बाद एप पर उसकी फोटो अपलोड की जाएगी। 5 जून से शुरू होकर अभियान का समापन 25 अगस्त को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर समापन किया जाएगा।
देशभर के सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा अभियान
कल्पतरुह अभियान  ब्रह्माकुमारीज  के देशभर में स्थित पांच हजार सेवाकेंद्र, 50 हजार गीतापाठशाला, रिट्रीट सेंटर, मेडिटेशन सेंटर और सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा। इसमें संस्थान से जुड़ीं समर्पित रूप से सेवाएं दे रहीं ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ यहां से जुड़े सदस्यगण भी भाग लेंगे। अभियान के तहत  ब्रह्माकुमारीज के परिसर, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, नगर निगम, नगर परिषद, सामूहिक पार्क आदि स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
पंपलेट्स और ब्रोसर पर भी लगाए बीज
अभियान के तहत बनाए गए कागज के पंपलेट्स और ब्रोसर के साथ उसमें विभिन्न फलों और वृक्षों के बीज लगाए गए हैं ताकि इन कागजों को हम जब फाड़कर कहीं भी डाले तो उसमें से बीज अंकुरित होकर पौधा का रूप ले ले। इसे ध्यान में रखते हुए इन पपलेट्स को तैयार किया गया है।

मां प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। जितना हो सके सभी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को संजीवनी मिल सके। अभियान के तहत रोपे गए एक-एक पौधे की मॉनिटरिंग कल्पतरुह ऐप के माध्यम से की जाएगी।

प्रकृति को बचाने के लिए ही कल्पतरुह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 40 लाख पौधे देशभर में लगाए जाएंगे।

Continue Reading

Brahma Kumaris Gangotri vihar

रक्षाबंधन के पावन पर्व 2021

Published

on

रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं…..

रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं ,भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म-उपहार है l
इस पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर स्तिथ गंगोत्री विहार सेवा केंद्र  में अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है ,जिसमें ब्रह्माकुमारी बहने परमात्म वरदानों से सजी ,कल्याणकारी राखी ,सर्वोच्च रक्षक परमपिता परमात्मा की याद में बाँधी
आज रक्षाबन्धन के दिन हम विश्व की हर आत्मा को राखी बांधते हैं और एक ही सात्विक इच्छा रखते हैं कि हर आत्मा को परमपिता का प्यार मिले –हर आत्मा बाबा का बच्चा बन कर अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त करे –सबका परमात्मा पिता के प्यार पर पूरा अधिकार है— हम सबके लिए दुआ करते हैं कि हर आत्मा परमात्मा से मन के तार जोड़ कर परमस्नेह -शान्ति तथा सुख का अनुभव करें।
पावन रक्षाबंधन पर्व की कुछ झलकियां …
ब्रह्मा कुमारीज, ज्ञानदीप भवन इंदौर

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Gangotri vihar

24 जून मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर में आयोजित कार्यक्रम

Published

on

24 जून मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर में आयोजित कार्यक्रम

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Gangotri Vihar