Brahma Kumaris Gangotri vihar
24 जून मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर में आयोजित कार्यक्रम

Brahma Kumaris Gangotri vihar
कल्पतरुह वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज ज्ञानदीप भवन गंगोत्री विहार इंदौर में माननीय सांसद महोदय भ्राता शंकर लालवानी जी को सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी द्वारा पौधा भेंट कर शुभारंभ किया गया साथ में है पार्षद दीपक जैन, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, वार्ड संयोजक मुकेश खाटवा जी, एवं वरिष्ठ ब्रम्हाकुमारी प्रतिमा दीदी l कल्पतरू प्रोजेक्ट का परिचय देते हुए ब्रम्हाकुमारी सीमा दीदी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज की अभिनव पहल
75 दिन चलेगा अभियान
25 अगस्त को होगा समापन
5000 सेवाकेंद्रों पर चलेगा अभियान
50 हजार गीतापाठशालाओं पर भी होगा पौधारोपणमां प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मां प्रकृति हमें देतीं हैं। क्योंकि उनका काम है देना और सिर्फ देना। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी मां प्रकृति के संरक्षण के लिए अपना हाथ बढ़ाएं…चलो आज एक पौधा लगाएं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ब्रह्माकुमारीज ने अभिनव पहल की। कल्पतरुह पौधारोपण महाअभियान के माध्यम से देशभर में 40 लाख पौधारोपण करने का महान लक्ष्य रखा है। इस अभिनव पहल की शुरुआत पर्यावरण दिवस 5 जून से की जाएगी। इस वर्ष पर्यावरण दिवस को मनाते हुए 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। अभियान में ब्रह्माकुमारी•ा से जुड़े भाई-बहनें सहभागी बनेंगे और सभी 75 दिन तक एक-एक पौधा रोज लगाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत कल्पतरुह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत संस्थान के शांतिवन परिसर, मनमोहिनीवन, आनंद सरोवर, तपोवन आदि स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
प्रत्येक पौधे का 75 दिन तक रखेंगे खयाल
कल्पतरुह अभियान के तहत रोपे गए पौधे को संबंधित भाई-बहन 75 दिन तक रोज उसका ख्याल रखेंगे। उसे पानी-खाद आदि देंगे और संभाल करेंगे। सबसे बड़ी बात अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग एप के माध्यम से की जाएगी। पौधारोपण करने के बाद एप पर उसकी फोटो अपलोड की जाएगी। 5 जून से शुरू होकर अभियान का समापन 25 अगस्त को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर समापन किया जाएगा।
देशभर के सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा अभियान
कल्पतरुह अभियान ब्रह्माकुमारीज के देशभर में स्थित पांच हजार सेवाकेंद्र, 50 हजार गीतापाठशाला, रिट्रीट सेंटर, मेडिटेशन सेंटर और सेवाकेंद्रों पर चलाया जाएगा। इसमें संस्थान से जुड़ीं समर्पित रूप से सेवाएं दे रहीं ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ यहां से जुड़े सदस्यगण भी भाग लेंगे। अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज के परिसर, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, नगर निगम, नगर परिषद, सामूहिक पार्क आदि स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
पंपलेट्स और ब्रोसर पर भी लगाए बीज
अभियान के तहत बनाए गए कागज के पंपलेट्स और ब्रोसर के साथ उसमें विभिन्न फलों और वृक्षों के बीज लगाए गए हैं ताकि इन कागजों को हम जब फाड़कर कहीं भी डाले तो उसमें से बीज अंकुरित होकर पौधा का रूप ले ले। इसे ध्यान में रखते हुए इन पपलेट्स को तैयार किया गया है।
मां प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। जितना हो सके सभी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को संजीवनी मिल सके। अभियान के तहत रोपे गए एक-एक पौधे की मॉनिटरिंग कल्पतरुह ऐप के माध्यम से की जाएगी।
प्रकृति को बचाने के लिए ही कल्पतरुह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 40 लाख पौधे देशभर में लगाए जाएंगे।
Brahma Kumaris Gangotri vihar
रक्षाबंधन के पावन पर्व 2021

रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं…..
रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं ,भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म-उपहार है l
इस पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर स्तिथ गंगोत्री विहार सेवा केंद्र में अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है ,जिसमें ब्रह्माकुमारी बहने परमात्म वरदानों से सजी ,कल्याणकारी राखी ,सर्वोच्च रक्षक परमपिता परमात्मा की याद में बाँधी
आज रक्षाबन्धन के दिन हम विश्व की हर आत्मा को राखी बांधते हैं और एक ही सात्विक इच्छा रखते हैं कि हर आत्मा को परमपिता का प्यार मिले –हर आत्मा बाबा का बच्चा बन कर अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त करे –सबका परमात्मा पिता के प्यार पर पूरा अधिकार है— हम सबके लिए दुआ करते हैं कि हर आत्मा परमात्मा से मन के तार जोड़ कर परमस्नेह -शान्ति तथा सुख का अनुभव करें।
पावन रक्षाबंधन पर्व की कुछ झलकियां …
ब्रह्मा कुमारीज, ज्ञानदीप भवन इंदौर
Brahma Kumaris Gangotri vihar
ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर.. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 तन मन के स्वास्थ्य संजीवनी “राजयोग”

ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर..
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 तन मन के स्वास्थ्य संजीवनी “राजयोग”
योग का अर्थ है- बेहतर स्वास्थ्य और जीवन पर नियंत्रण ,तथा राजयोग का अर्थ है- स्वराज्य अधिकारी बनना अर्थात अपनी स्थूल और सूक्ष्म कर्मेंद्रियों जैसे मन, बुद्धि, संस्कारो को अनुशासित करना।
योग शब्द से ही हमारे सामने व्यायाम, आसन-प्राणायाम करने वाली छवि उभर आती है, किंतु योग केवल अंगमर्दन की क्रिया तक ही सीमित कर देना योग के साथ अन्याय होगा !किंतु सवाल यह उठता है कि क्या तन के दुरुस्त होने को ही स्वास्थ्य कहेंगे? नहीं ना। लेकिन तन के साथ मन को चुस्त-दुरुस्त कैसे किया जाए जिससे सुख,शांति, समृद्धि का निरंतर प्रवाह बना रहे। तो इस कड़ी की पूर्ति करता है सहज राजयोग ,इससे ही तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे जैसा कि हम चाहते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून वर्ष 2021 के योग दिवस की थीम है “स्वास्थ्य के लिए योग घर पर रहते हुए योग करना” इसी थीम को मध्य बिंदु रखते हुए ब्रह्माकुमारीज इंदौर, गंगोत्री विहार सेवाकेंद्र द्वारा 21 जून 2021 को योग दिवस मनाया गया जिसमें कई भाई बहनों ने शामिल होकर शारीरिक योग एवं राजयोग का लाभ लिया।
ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी ने बताया कि शारीरिक योगा तो हमारे शरीर को सुदृढ़ एवं स्वस्थ बनाता है लेकिन राजयोग न केवल हमारे शरीर को अपितु मन को भी स्वस्थ शुद्ध एवं शक्तिशाली बनाता है ,जिसकी आज समाज को अति आवश्यकता है, क्योंकि इस कोरोना काल में मनुष्य की मृत्यु कोरोनावायरस से कम लेकिन कोरोना के डर एवं चिंता से अधिक हुई है, दीदी ने बताया कि तन मन के स्वास्थ्य की संजीवनी है “राजयोग”। राजयोग हमें संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है ,
राजयोग अर्थात इनर पावर सुप्रीम पावर से कनेक्शन। जब हम स्वयं को राजयोग द्वारा सर्वशक्तिमान से जोड़ते हैं तो उनकी हीलिंग एनर्जी से कई शारीरिक एवं मानसिक बीमारियां ठीक होती है ,क्योंकि शिव को वैद्यनाथ भी कहा जाता है । दीदी ने बताया कि राजयोग का अभ्यास करने वाले कई भाई बहनों ने अपनी गंभीर बीमारियों पर विजय प्राप्त की ,जैसे- हाई ब्लड प्रेशर,शुगर, कैंसर, डिप्रेशन ,अनिंद्रा जैसी बीमारी को राजयोग से ठीक किया। दीदी ने कहा कि हमें आसन और प्राणायाम तो करना ही है लेकिन साथ-साथ राजयोग का अभ्यास भी शामिल करना है
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, दीप प्रज्वलन में डॉ ए.के. जैन डायरेक्टर – इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, योगाचार्य- बृजेश गुप्ता जी, पत्रकार -निरंजन गुप्ता जी, डॉ. आर.एन मिश्रा जी, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी प्रतिमा दीदी और ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी शामिल थे
कार्यक्रम में योगाचार्य बृजेश गुप्ता जी द्वारा शारीरिक योगासन एवं प्राणायाम कराए गए,
इस अवसर पर कोरोना वारियर्स जिन्होंने रात दिन कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा दी उन्हें याद किया गया ,एवं कोरोना के कारण शरीर छोड़ने वालों को कैंडल लाइट जलाकर और राजयोग कमेंट्री द्वारा शांति का दान दिया गया।
मंच संचालन ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी द्वारा किया गया।